पहाड़ में बिच्छु घास में रोजगार, ऐसे बना सकते हैं आय का जरिया, ये मिल रहे दाम…….

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पहाड़ में बेकार समझी जाने वाली बिच्छु घास अब बेहद काम की हो गई है। इस घास से लोग अच्छी कमाई कर सकते हैं। यहीं नहीं इस घास को अल्मोड़ा के हवालबाग में आजीविका संस्था खरीद भी रही है। इसके एवज में लोगों को भुगतान भी किया जा रहा है। कई लोगों ने इसे आय का जरिया भी बना लिया है। आमतौर पर पहाड़ों में पहले बिच्छु घास को बेकार समझा जाता था।

अब बिच्छु घास से कई उत्पाद बनाये जा रहे हैं। हवालबाग ब्लाक के आजीविका परियोजना के आउटलेट में महिलाएं बिच्छु घास से चाय तैयार कर रही हैं। इस चाय की देश के साथ ही विदेश में भी काफी डिमांड है। बिच्छु घास की चाय तैयार करने के लिए यहां पर महिलाएं आसपास के गांव की महिलाओं से बिच्छु घास भी खरीद रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला ने मदरसे के शिक्षकों और प्रबंधक पर लगाया नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का आरोप

आजीविका परियोजना के तहत काम करने वाली कमला जोशी ने बताया कि बिच्छु घास की चाय तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि हम 10 रूपये किलो बिच्छु घास को खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि बिच्छु घास को सुखाने के बाद यहां पर जो भी बिच्छु घास लाता है। उसे 10 रूपये किलो के हिसाब से भुगतान किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  आरोपियों को सजा दिलाने में इस थाने का रहा शानदार प्रदर्शन, 94 प्रतिशत रही दोषसिद्धि दर

उन्होंने बताया कि इससे पहाड़ की महिलाओं को स्वरोजगार भी मिल रहा है। बताया जाता है यहां पर बिच्छु घास से तैयार चाय 300 रूपये किलो बिक रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद