अतिक्रमण……फिर सड़क में उतरा प्रशासन, सामान किया जब्त

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। अतिक्रमण पर एक बार फिर प्रशासन सख्त हो चला है। इसके लिए अभियान चलाते हुए प्रशासन ने सड़कों में फैलाया गया सामान जब्त कर लिया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

गौरतलब है कि शहर में अवैध अतिक्रमण के चलते यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमराई हुई है। व्यापारियों के सड़कों में सामान सजा देने से यह समस्या और विकराल रूप धारण कर ले रही है। ऐसे में प्रशासन ने एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर…अल्मोड़ा में स्वास्थ्य केंद्र के पास पलटा पेट्रोलियम टैंकर, यहां का है मामला, देखें वीडियो

इसके तहत सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। टीम ने सड़कों के किनारे सजाए गए सामान को जब्त कर लिया। साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी कि पुनः सामान पाए जाने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अभियान से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद