हादसा….. पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, विवाह समारोह से लौटने के दौरान हुआ हादसा

खबर शेयर करें

ये खबर कुमाऊं मंंडल के रामनगर जिले से है। यहां पर शादी समारोह में शामिल होकर घर को वापस लौट रहे एक पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन पूर्व सैनिक को टक्कर मार गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है मृतक कुछ साल पहले असम राइफल्स में सूबेदार मेजर के पद से रिटायर्ड हुए थे।
पुलिस के अनुसार ग्राम नंबरदार पुरी हल्दूआ निवासी अजुर्न सिंह के अनुसार उसके पिता 65 साल के जीएस रावत बाइक से रामनगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए। वापस लौटते वक्त रामनगर के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विपणन अधिकारी ने इस काम के लिए मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने दबोचा
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद