अल्मोड़ा: परिजनों का आरोप, अस्पताल में नवजात को लगा दिया एक्सपायर टीका, यहां का है मामला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य सुविधा की कोई सुध लेने वाला नहीं है। कहीं पर अस्पताल हैं तो उपकरण नहीं है। जहां अस्पताल और उपकरण हैं वहां डॉक्टर नहीं हैं। जबकि कई जगहों पर डॉक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही लोगों की जान आफत में डाल रही है। ऐसा ही लापरवाही का एक मामला सामने आया है। जिसमें नवजात को अस्पताल में एक्सपायर टीका लगा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। नवजात को फिलहाल अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने मामले की जांच की बात कही है।

मामला ताकुला स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ा है। बीते बुधवार को ग्राम अमखोली निवासी विरेंद्र सिंह की पत्नी विमला देवी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला रात सामान्य प्रसव से पुत्री को जन्म दिया। अगले दिन जच्चा-बच्चा की जांच के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने नवजात को सामान्य टीका लगाया। इसके बाद परिजन जच्चा बच्चा को लेकर घर चले गए। शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्र में फिर जच्चा-बच्चा का स्वास्थ्य की जांच की। फिर परिजन घर चले गए। इस दिन ही रात में अचानक नवजात की तबियत बिगड़ने लगी। नवजात की सांसे अटकने लगी। आनन फानन में परिजन अगली सुबहस्वास्थ्य केंद्र आये। यहां पर नवजात की गंभीर हालत को देखते हुए
नवजात को अल्मोड़ा रेफर किया गया। परिजन नवजात को लेकर बेस अस्पताल अल्मोड़ा आये। यहां पर डॉक्टरों ने नवजात को देखा तो उसकी हालत नाजुक लगी। इस पर नवजात को एनआइसीयू में भर्ती किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  भगवान श्री रुद्रनाथ की डोली चतुर्थ केदार के लिए रवाना, 18 मई को खुलेंगे कपाट

नवजात के परिजन विरेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया की उनके नवजात को एक्सपायर टीका लगाया गया। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी। आरोप लगाया की जिस टीके को नवजात को लगाया गया। उस टीके में 22 अक्टूबर 2023 की एक्सपायरी तिथि दर्ज की गई थी। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया की मामले की जानकारी है। मामले में जांच की जा रही है। इस मामले में ताकुला स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी से बात करने का प्रयास किया गया। उनसे संपर्क नहीं हो पाया। उनसे सम्पर्क होने पर उनका पक्ष भी प्रकाशित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद