Subscribe our YouTube Channel

मशहूर लेखक और गीतकार की मां का निधन, बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर, अल्मोड़ा जिले के हैं रहने वाले

खबर शेयर करें

दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर लेखक-गीतकार और सीबीएफसी अध्यक्ष प्रसून जोशी की मां सुषमा जोशी का आज सुबह गुरुग्राम में निधन हो गया।

उनकी मां, सुषमा जोशी, राजनीतिक विज्ञान की लेकचरार थीं। उन्होंने तीन दशकों से भी अधिक समय तक ऑल इंडिया रेडियो में काम किया था। प्रसून जोशी के माता-पिता योग्य शास्त्रीय गायक थे। इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी में आंगनबाड़ी वर्कर को दी गई ट्रेनिंग

गीतकार और सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी जाने-मानें बॉलीवुड गीतकार हैं। उन्हें अपने गीतों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है। प्रसून को तीन बार साल 2007, 2008 और फिर 2014 में फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म तारे जमीन पर (2007) और चटगांव (2013) में उनके काम के लिए उन्हें दो बार सर्वश्रेष्ठ गीत के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है। वह अल्मोड़ा जिले के दन्या के रहने वाले हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments