Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा…. बेटी की शादी समारोह में नाचते नाचते पिता की मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां एक शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई। बेटी के सात फेरे होने से पहले शादी समारोह कार्यक्रम में नाचते वक़्त दुल्हन की पिता की मौत हो गई। मृतक नगर के धारानौला का रहने वाला बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि शनिवार की शाम
मेहंदी कार्यक्रम चल रहा था। जबकि शादी रविवार को हल्द्वानी में होनी थी। मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का पिता भी खुशी के इस पल में नाचने लगा। इस दौरान वह गिर गया। उसको बेस अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी निकले। इसके बाद विवाह की रश्म की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments