वरिष्ठ पत्रकार अजय जोशी को पित्र शोक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दैनिक हिंदुस्तान समाचार पत्र ऊधम सिंह नगर के जिला प्रभारी अजय जोशी के पिता राघवेन्द्र जोशी का निधन हो गया। वह 74 साल के थे। बीती रात रुद्रपुर में उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार को चित्रशिला घाट हल्द्वानी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अजय जोशी ने पिता को मुखाग्नि दी। राघवेंद्र जोशी मूल रूप से अल्मोड़ा के चीनाखान मोहल्ला के रहने वाले थे। अभी हल्द्वानी के अमरावती कालोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे। स्वर्गीय जोशी ऊर्जा निगम में एसडीओ पद से रिटायर्ड थे। जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, डीएम यूएसनगर, एसएसपी यूएसनगर, विधायक रुद्रपुर शिव अरोड़ा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित पत्रकार और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक जताया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट इन जगहों में हो सकती है बारिश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद