Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने दी छात्रों को ये महत्वपूर्ण जानकारी………

खबर शेयर करें

Almora: यहां राजकीय इंटर कॉलेज भगतोला में पुलिस महकमे की नौकरी में रुचि रखने वाले युवाओं को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उनको बताया गया कि पुलिस विभाग की भर्ती होने के लिए कैसे तैयारी करें। छात्रों को उनके अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया गया।

अल्मोड़ा महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने पुलिस विभाग में महिलाओं की भूमिका, पुलिस प्रकिया एवं लिखित परीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक बच्चे को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनुशासित रहते हुए कठिन परिश्रम करते रहना चाहिए, पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे गुणों को अपने जीवन में अपनाकर कोई भी व्यक्ति सफल नागरिक बन सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा… दिनदहाड़े गुलदार ने ग्रामीण पर किया हमला, दहशत में लोग

इस दौरान उनि अजेन्द्र प्रसाद थानाध्यक्ष सोमेश्वर, उनि हर्ष सिह नेगी पुलिस लाईन अल्मोड़ा ने द्वारा छात्र- छात्राओं को उनका लक्ष्य हासिल करने हेतु करियर काउंसलिंग कर उचित मार्गदर्शन किया गया। उनि हर्ष सिह नेगी ने पुलिस विभाग में भर्ती प्रक्रिया माप –तौल, ऊचाई, दौड़ आदि के बारे में स्कूल के छात्रों को जानकारी दी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments