उत्तराखंड…. गैस गोदाम में लगी भीषण आग, दहशत में लोग

खबर शेयर करें

खबर राज्य के हरिद्वार ऋषिकेष राष्ट्रीय राजमार्ग की है। यहां पर बीते रात 11 बजे नेपाली फार्म के पास पीएएनजी के केन्द्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। तेज धमाकों की आवाज से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल के वाहनों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।


पुलिस ने बताया कि गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ था। आग लगने से एक जेसीबी जल गई है। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र खाती ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: भूकंप के झटके, दहशत में लोग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद