अल्मोड़ा के इस इलाके में घर बनाएंगे फ़िल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी

खबर शेयर करें

 

जमीन की रजिस्ट्री के लिए अल्मोड़ा पहुँचे अभिनेता

अल्मोड़ा: लंबे समय से कुमाऊं मुक्तेश्वर में शूटिंग में व्यस्त फ़िल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी अब कुमाऊं में अपना आशियाना बनाएंगे। इसके लिए अल्मोड़ा में उन्होंने जमीन ली है। शुक्रवार को अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री कराई। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ़िल्म अभिनेता ने अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा के कपकोट भूमि खरीदने के लिए सभी औपचारिकता पूरी की। अफसरों ने बताया मनोज जल्द ही यहां पर घर बनाएंगे। इस दौरान फ़िल्म अभिनेता ने मल्ला महल का भी जायजा लिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद