उत्तराखंड ब्रेकिंग.. नकल विरोधी कानून के तहत हुई पहली FIR, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

देहरादून न्यूज़। राज्य में आज बड़ी खबर सामने आ रही है। अफवाह फैलाने पर नकल विरोधी कानून के तहत हुई प्रदेश में पहली FIR हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला राज्य के उत्तरकाशी से जुड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार आज पटवार लेखपाल परीक्षा के दौरान बड़कोट निवासी अरुण कुमार उसके अन्य साथियो एवं कुछ न्यूज़ पोर्टल द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लदाड़ी, उत्तरकाशी में प्रश्न पत्र संबंधी भ्रामक विडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले जानकारी मिलते ही संबंधित कक्ष निरीक्षक एवं अन्य अधिकारियों, आयोग प्रतिनिधियों द्वारा उक्त छात्र के संदेह को दूर किया गया। जिस पर छात्र ने संतुष्टि प्रकट की थी। इसके बाद स्थिति स्पष्ट करने के लिए एवं वीडियोग्राफी आदि चैक करने को लेकर उपजिलाधिकारी भटवाडी द्वारा भी छात्र से संपर्क किया गया। बार बार संपर्क करने के बाद भी छात्र उपस्थित नही हुआ। जिससे स्पष्ट है उक्त छात्र, उसके साथियों एवं संबंधित न्यूज़ पोर्टल ने यह कृत्य दुर्भावना से ग्रासित होकर किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस को मिली सफलता- नौ लाख की कीमत की अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक उत्तरकाशी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक राजकीय पॉलटेक्निक लदाड़ी प्रदीप चमोली की तहरीर पर परीक्षार्थी अरुण, उसके साथियों व कुछ न्यूज पोर्टल के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी में उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों का निवारण व रोकथाम के उपाय) कानून 2023 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद