कुमाऊं में बड़ा हादसा: केदारनाथ से लौट रहे लोगों का वाहन खाई में गिरा, घर पहुंचने से पहले हो गई पांच की मौत, मृतकों में बिग्रेडियर भी शामिल…….

खबर शेयर करें

दर्दनाक हादसा

पिथौरागढ़-थल मार्ग में मुवानी के पास दुर्घटना

पिथौरागढ़: कुमाऊं में आफत की बारिश ने 40 से अधिक लोगों की जान चली गई। वहीं आज सुबह जिले के पिथौरागढ़-थल मार्ग में मुवानी के पास हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई
मृतकों में सेवानिवृत्त बिग्रेडियर भी शामिल है। सभी केदारनाथ से वाहन से घर लौट रहे थे। हादसे में 2 लोग घायल भी हुए है।
बताया जाता है कि पिथौरागढ़ के बूंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने गांव के परिजन और नेपाल निवासी पुरोहितों के साथ केदारनाथ गए थे। यहां पूजा अर्चना के बाद वह कार से वापस घर को लौट रहे थे। सुबह पांच बजे थल से करीब 12 किमी दूर मुवानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। मायल गांव के ग्रामीणों ने वाहन के गिरने की आवाज सुनी, वाहन की हैडलाइट भी देखी संचार सेवा ध्वस्त होने से ग्रामीण इसकी सूचना नहीं दे सके। रामगंगा नदी के दूसरी तरफ स्थित गांव के ग्रामीण पैदल मुवानी पहुंचे। सुबह उन्होंने स्थानीय लोगों को वाहन दुर्घटना की सूचना दी। युवा दस किमी दूर थल पुलिस थाने गए और पुलिस को दुर्घटना के बारे में बताया। पुलिस, एसडीआरएफ उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वाहन को कटर से काटा। वाहन में चार लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन लोग घायल थे। इसमें भी एक ने अस्पताल पहुँचने से पहले दम तोड़ दिया। जबकि 2 घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक- अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी कार, तीन साल की बच्ची की मौत

इनकी हो गई मौत
सेवानिवृत्त बिग्रेडियर विनोद चंद (65 )व पुत्र विक्रम चंद, निवासी बुंगा हाल निवासी चिमिस्या नौला पिथौरागढ़

नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद निवासी बुंगा पिथौरागढ़

यह भी पढ़ें 👉  वनों की आग बुझाने वाली प्रबंधन समितियों के लिए सरकार ने घोषित किया ईनाम

दीपक अवस्थी पुत्र शिव दत्त अवस्थी निवासी पाटन जिला बैतड़ी नेपाल

मनमोहन जोशी पुत्र विशन दत्त जोशी निवासी पाटन सैलड़ नेपाल

रघुवीर चंद पुत्र कुंवर चंद निवासी बुंगा

यह भी पढ़ें 👉  ग्रुप के साथ आये युवक-युवती गंगा में नहाने के दौरान बहे, तलाश

ये हैं घायल

दीवान चंद (68) निवासी बुंगा पोस्ट आठगांव शिलिंग जिला पिथौरागढ़

बल बहादुर बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी पोड़ी पोस्ट पाटन नेपाल

बताया जाता है बिग्रेडियर विनोद चंद का परिवार सैन्य पृष्ठभूमि का है। उनके पिता स्व. विक्रम चंद खुद बिग्रेडियर थे। विनोद चंद के बड़े भाई सेना से सेवानिवृत्त कर्नल हैं। छोटा भाई लव चंद सेना में मेजर जनरल हैं। एक भाई जल सेना में था जिनक पूर्व में ही निधन हो चुका है। मृतक विनोद चंद का एक पुत्र है जो दिल्ली में कारोबारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद