Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा में लोक कलाकारों ने किया प्रदर्शन, ये है वजह

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में लोक कलाकारों ने आज गांधी पार्क चौघानपाटा में प्रदर्शन किया। उन्होंने संस्कृति विभाग से पंजीकृत सांस्कृतिक लोक दलों के लम्बित बिलों का भुगतान किये जाने सहित अन्य मांगों का समाधान किये जाने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

इस मौके पर लोक कलाकारों ने कहा कि प्रदेश सरकार लोक कलाकारों की उपेक्षा कर रही है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने संस्कृति विभाग से सांस्कृतिक लोक दलों के कलाकारों / दलनायको का मानदेय जल्द बढ़ाये जाने, कोरोना काल से आर्थिक तंगी से परेशान सांस्कृतिक लोक दलों का सूचना निदेशालय से आडिशन कराए जाने,दलों को पूर्व ग्रेड में सम्बद्ध किया जाय, सांस्कृतिक लोक दलों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखे जाने की मांग की। इस दौरान कलाकारों ने जनगीत, झोडा नृत्य अन्य गीतों के माध्यम से भी विरोध जताया।

लोक कलाकार महासंगठन को व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह , उपाध्यक्ष प्रतेश कुमार पांडे, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव अमन नजॉन ने भी समर्थन दिया। गोल्डन वॉइस के संयोजक सूरज वाणी ने भी अपने गोल्डन वॉयस की ओर से कलाकारों को अपना समर्थन दिया। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा एवं चंपा सुयाल ने भी अपनी पार्टी की ओर से कलाकारों को समर्थन दिया। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की छात्र नेता दीक्षा सुयाल ने भी कलाकारों को समर्थन दिया।

इस मौके पर वरिष्ठ रंगकर्मी दीवान कनवाल , गोकुल बिष्ट, चंदन बोरा, सुरेश लाल, रमेश लाल, नारायण थापा, प्रियंका चम्याल, मनीषा आर्या,अंबिका आर्या, महिमा आर्या, प्रकाश लाल , पंकज कुमार, जगदीश तिवारी, मानसी बोरा, पूजा बिष्ट, प्रियंका बिष्ट, पंकज बोरा, लकी पवार, जिला अध्यक्ष लोक कलाकार महासंघ देवेंद्र भट्ट , उपाध्यक्ष संदीप नयाल, विनोद कुमार ,महिला उपाध्यक्ष शीला पंत, महासचिव दयानंद कठेत, उप सचिव इंदर गोस्वामी, मनोज चम्याल प्रदेश अध्यक्ष लोक कलाकार महासंघ गोपाल चम्याल एवं प्रदेश महिला उपाध्यक्ष ममता वाणी भट्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments