महिला कांग्रेस की नगर कार्यकारिणी का गठन, जताई यह अपेक्षा

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के निर्देश पर नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।

विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, कांग्रेस नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी की मौजूदगी में महिला नगर अध्यक्ष दीपा साह ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें नगर उपाध्यक्ष पद पर बीना पांडे, मीरा देवी, आशा शर्मा, दीपा गोस्वामी, कलावती तिवारी, सुमित्रा बिष्ट, रंजना टम्टा को मनोनीत किया गया। साथ ही महामंत्री राधा टम्टा, हेमलता कांडपाल व नगर सचिव चंद्रा आर्या, अनामिका शाह और संरक्षक में सावित्री बिष्ट,तारा तिवारी, मधुबाला को चुना गया। 

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि आयुर्वेद के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने आईएमए को लगाई फटकार

मनोनीत पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया। अपेक्षा की गई की सभी पदाधिकारी मजबूती से कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी शरद शाह, जिला महामंत्री त्रिलोचन जोशी, एनडी पांडेय, रंजनी टम्टा, लीला जोशी, इंद्रा वर्मा, तारा तिवारी, तारा भंडारी, पुष्पा पांडे, धीरा तिवारी, सरस्वती रेडिया, उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट और संचालन महिला जिला महामंत्री जया जोशी ने किया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद