Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा देश में लोकतंत्र नहीं है सुरक्षित, कहा ये देश सभी का है…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। पूर्व राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में चाहे ईडी हो या चुनाव आयोग सब खतरे में है। सब दबाव में है। समाज के विभिन अंग भी चिंतित हैं। आज देश की जो हालत कर दी है। वह बेहद चिंतनीय है।

यहां शिखर होटल में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर कई आरोप लगाए। कहा कि आज राष्ट्रीय फ्लैग को लेकर जो बीजेपी के नेता जो बयानबाजी कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष के बयान की भी उन्होंने निंदा की। कहा कि ये देश से सभी का है जो झण्डा लगा रहा है या नहीं लगा रहा है।

कांग्रेस की तिरंगा यात्रा लोगों को एकजुट करने की जा रही है। इसमें लोग बड़ी संख्या में लोग जुट रही है। राज्य में पेपर घोटाले पर पूर्व राज्य सभा सांसद ने प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर से मामले की जांच कर बड़े अफसरों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, तारा जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments