दुःखद…बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का निधन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभिभाजित उत्तर प्रदेश में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूरन चंद्र शर्मा का आज निधन हो गया। वह काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। उनके पारिवारिक मित्रों ने बताया की कल सुबह हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट सहित राज्य के सभी कैबिनेट मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शर्मा के छोटे भाई अल्मोड़ा के पूर्व विधायक कैलाश शर्मा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवती को शादी का झांसा देकर किया दुराचार, अब धमका रहा आरोपी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद