कुमाऊं: यहां 6 साल की मासूम की नदी में डूबने से मौत

खबर शेयर करें

बागेश्वर। यहां 6 साल की मासूम बच्ची की सरयू नदी में नहाते वक्त मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। मृतका का परिवार मूल रूप से बरेली का रहने वाला है। अभी बागेश्वर में रहता है। घटना ब्रह्मकपाली पत्थर के समीप की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बरेली बहेड़ी निवासी चंद्रपाल शर्मा यहां कत्यूर बाजार में रहता है। वह टेलरिंग का काम करता है। रविवार को उसकी 6 साल की बेटी कल्पी परिजनों के साथ सरयू नदी में गई। यहां पर नहाते वक्त ब्रह्मकपाली पत्थर के समीप डूब गई। परिजनों को इसकी जानकारी नहीं लग पाई। कुछ देर बाद उसका शव नदी के ऊपर दिखाई दिया। यह देख अफरा तफरी मच गई। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जागेश्वर धाम से प्राचीन मूर्तियां दिल्ली ले जाने पर मचा बवाल, पुजारियों और स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा​​

कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मृतका का पिता चंद्रपाल यहां टेलरिंग काम करता है। उसकी दो बेटियां थी। जिसमें, कल्पी बड़ी बेटी थी। घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। बीते शनिवार को भी ब्रह्मकपाली पत्थर के समीप हादसा हुआ था। नदी में स्नान कर रहा युवक डूबने लगा और उसे साथियों ने बचा लिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद