Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड: यहां शादी के लिए जिद कर रही थी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड ने कर दिया कत्ल, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

ये खबर राज्य के हरिद्वार जिले से है। यहां पर एक बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का कत्ल कर दिया। वजह यह बताई जा रही कि गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से शादी की जिद कर रही थी। दोनों बीते सात माह से रिलेशन में थे। फिलहाल पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सिडकुल क्षेत्र की नेहरू कालोनी की है। जबकि आरोपी भी क्षेत्र में किराए में रहता है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उसके युवती की लाश बरामद की। मृतका की पहचान सरिता पुत्री हरि सिंह निवासी कनखल के रूप में की गई है। आरोपी युवक अमित थाना इंचौली मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

आरोपी ने पुलिस को बताया की बीते 7 माह से युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लगातार युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी। वह शादी नहीं करना चाहता था। मंगलवार सुबह वह जब कमरे पर पहुंची। फिर शादी को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। गुस्से में उसने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। नगर पुलिस अधीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments