Avalanche….. उत्तराखंड में ग्लेशियर फटा, यहां का है मामला(वीडियो)

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में बारिश हो रही है तो कुछ जिलों में बर्फबारी हो रही है। अब चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र में एक बार फिर ग्लेशियर फटने की जानकारी सामने आ रही है।

इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले का दावा है कि यह ग्लेशियर जोशीमठ के मलारी क्षेत्र में फटा है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ग्लेशियर फटने की पुष्टि नहीं कर रहा है। लेकिन सोशल मीडिया में ग्लेशियर मलारी के करीब 7 बजे टूटने की खबर चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बालिका का पीछा कर इस तरह कर रहा था परेशान, पुलिस ने दबोचा आरोपी


बताया जाता है कि जोशीमठ ब्लाक के भारत -चीन सीमा स्थित मलारी गांव के पास कुंती भंडार में ग्लेशियर टूटा है। आज सुबह करीब साढे 7 बजे ग्लेशियर टूट कर कुंती गदेरे में समाया है। यहां पर कुंती नाले से भारत चीन सीमा को जोडने वाली बॉर्डर सडक हैं। फिलहाल ग्लेशियर फटने से कितना नुकसान हुआ है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि जल्द मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद