बड़ा हादसा… मंदिर में दर्शन को जा रहे थे, खाई में गिरी बस, 10 की मौत

खबर शेयर करें

मंगलवार सुबह हुआ हादसा, घायलों का इलाज शुरू

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 10 लोगों की मौत की सूचना है। कई लोग घायल हो गए। हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। जिसमें वैष्णो देवी में दर्शन के लिए जा रहे अधिकांश यात्री सवार थे। मृतकों के शव पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार जल रहे जंगल, चपेट में आने से स्कूल और फर्नीचर जला

पुलिस ने बताया कि बस दुर्घटना जम्मू जिले के कटरा से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुई। उपायुक्त (डीसी) जम्मू अवनी लवासा ने बताया कि 10 लोग मारे गए हैं। 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। बस अमृतसर से कटरा की ओर जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुंहबोले मामा ने सात वर्षीय भांजी के साथ किया दुराचार, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को जीएमसी जम्मू लाया गया है। 12 अन्य को स्थानीय सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है। फिलहाल केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी गई है। जिन यात्रियों को होश है, उनसे पूछाछ की जा रही है। बस सफेद और गुलाबी रंग की थी और उस पर प्रिंस ट्रैवल्स लिखा था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद