Subscribe our YouTube Channel

शर्मनाक: हैवान बना दादा…पोती के साथ दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार…. कुमाऊं के इस इलाके का है मामला

खबर शेयर करें

पहाड़ में भी अब बेटियां घरों में सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं और बेटियों पर लगातार क्राइम बढ़ रहा है। अब कुमाऊं मंडल के नैनीताल जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां पर एक दादा को उसके पोती के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला भीमताल क्षेत्र से जुड़ा है।

बताया जाता है की भीमताल से लगे एक गांव के व्यक्ति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इसमें परिजनों ने बताया कि 24 मई को नाबालिग पोती को पैसे का लालच देकर उसके दादा ने खेत में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  धौलादेवी में आंगनबाड़ी वर्कर को दी गई ट्रेनिंग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments