Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड…. 4 साल के बच्चे को ले गया गुलदार, लाश मिली

खबर शेयर करें

देहरादून। विकासनगर के सहसपुर के महमूद नगर में चार साल के बच्चे को गुलदार उठा ले गया। आज सुबह उसका शव मिल गया है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

बताया जाता है ग्राम शंकरपुर महमूद नगर में बीते शनिवार को घर के आंगन से 4 साल के एहसान पुत्र जोशीम निवासी मेहमूदनगर उठा ले गया। घटना के बाद मौके पर सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर डीएफओ कालसी एसडीओ कालसी रेंजर टिमली तहसीलदार विकासनगर मौके पर पहुँचे। बच्चे की तलाश की गई। रात भर सर्च अभियान चलाया। रात में बच्चे का पता नहीं चल पाया। कुछ जगहों पर पुलिस को खून के निशान पड़े मिले। आज सुबह अरविंद चौहान के आम के बाग बच्चे का शव मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments