कुमाऊं: यहां 11 साल के सुमित को घसीट कर ले जा रहा था गुलदार, लोगों ने ऐसे बचाया……..

खबर शेयर करें

अस्पताल में किया गया भर्ती

बागेश्‍वर: जिले में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।
देर शाम खेल कर वापस लौट रहे एक 11 साल के बच्चें पर गुलदार ने जानलेवा हमला कर दिया। गुलदार उसे घसीट कर ले जाने लगा। उसके आवाज सुन लोग आ गए। यह देख गुलदार ने बच्चें को छोड़ा। घटना कठायतबाड़ा वार्ड की। यहां देर शाम साढ़े छह बजे दांगण निवासी जीवन लाल का नौ साल का बेटा गौरव कुमार अपने बड़े भाई 11 वर्षीय सुमित के साथ खेल कर घर लौट रहा था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर गुलदार घात लगाकर बैठा था। गली में अंधेरा था और गुलदार गौरव पर झपट गया। उसका भाई वहां से भागने में कामयाब रहा। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और शोरगुल मचाने लगे। गुलदार तब तक गौरव को घसीट रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे गुलदार के शिकंजे से बचा लिया और गुलदार वहां से भाग गया। जिसके कारण गौरव की जान बच गई। उसका बायां पैर पूरी तरह जख्मी हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वनों की आग बुझाने वाली प्रबंधन समितियों के लिए सरकार ने घोषित किया ईनाम
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद