हल्द्वानी प्रियांशु गुणवंत को NIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में मिला रजत पदक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। प्रियांशु गुणवंत ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) नई दिल्ली के दीक्षांत समारोह में शानदार उपलब्धि हासिल की है। उन्हें बीटेक कोर्स में संस्थान में दूसरा सर्वोच्च अंक लाने पर रजत पदक (Silver Medal) से सम्मानित किया गया। इस भव्य दीक्षांत समारोह में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

राष्ट्रपति की मौजूदगी में NIT दिल्ली के निदेशक प्रो. (डॉ.) अजय के. शर्मा ने प्रियांशु गुणवंत को रजत पदक और बीटेक की डिग्री प्रदान की। प्रियांशु ने इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग ब्रांच से बीटेक पूरा किया है।इस गौरवमयी पल के साक्षी उनके परिवारजन भी बने। समारोह में प्रियांशु के दादा उर्वादत्त गुणवंत, पिता हरीश चंद्र गुणवंत और माता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

प्रियांशु का पैतृक गांव नैनीताल जिले का सिमराड़ है, जबकि फिलहाल उनका परिवार हल्द्वानी के बेरिपड़ाव क्षेत्र में रहता है। प्रियांशु ने अपनी बारहवीं तक की पढ़ाई दिल्ली से ही पूरी की थी और फिर NIT दिल्ली में दाखिला लिया था। उनके पिता हरीश चंद्र गुणवंत एक पत्रकार हैं। प्रियांशु की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद