वीडियो….Haldwani में पूर्व मुख्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात, लग रहे कई कयास

खबर शेयर करें

 

 

हल्द्वानी :कुमाऊं दौरे पर बुधवार को हलद्वानी आये पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय कैबिनेट में विस्तार से पहले बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि तीरथ सिंह रावत के नाम पर ही 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा। जब मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या पता उन्हें कोई और बढ़िया जिम्मेदारी मिल जाए। उनके इस बयान के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच ये भी चर्चा है कि त्रिवेंद्र को केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। त्रिवेंद्र को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की पौड़ी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने या फिर राज्यसभा की खाली होने वाली सीट पर उनको मौका देकर राज्यसभा में भेजा जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  आंगन से बच्चे को ‌ले गया गुलदार, सुबह घर के पास झाड़ियों में मिला शव
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद