Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा…. अल्मोड़ा बाजार में आये हरदा…..व्यापारियों ने की ये फरियाद

खबर शेयर करें

Almora न्यूज। कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम हाथ से हाथ जोडों के दूसरे चरण में आज नगर के मुख्य बाजार में यात्रा निकाली गई। यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एंव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे। उन्होंने कहा कि देश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। आम जनता हताशा, महंगाई बेरोजगारी, आपदा और कुशासन से त्रस्त है। जनता में आज विश्वास पैदा करना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश मे जनता में नया विश्वास पॆदा करने और जनता की तकलीफों को साझा करने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोडों यात्रा निकाली और देश की जनता का अभूतपूर्व सहयोग ऒर प्यार राहुल गांधी को मिला। उन्होंने कहा कि देश के संविधान को बचाने के लिए हमें जनता में हाथ से हाथ जोडों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक काँग्रेस कार्यकर्ता को यात्रा को सफल बनाने के लिए आगे आना होगा। इस दौरान बाजार में व्यापारियों ने तहसील को नए कलक्ट्रेट से पुराने कलक्ट्रेट में शिफ्ट किये जाने का मामला रखा। इस पर हरीश रावत ने कहा कि वह व्यापारियों के साथ हैं।

इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, यात्रा के संयोजक अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पूर्व प्रांतीय सचिव और नगर प्रभारी त्रिलोचन जोशी, वरिष्ठ काँग्रेसी मनोज सनवाल, दीप सिंह डांगी, दिवान सतवाल, ब्लाँक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, देवेन्द्र बिष्ट, शिवराज नयाल, अमरजीत भाकुनी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र बाराकोटी, महिला जिला महामंत्री राधा बिष्ट, सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, पंकज वर्मा, किशन लाल, कार्तिक साह, जिला महासचिव गीता महरा, भगवती मटेला, प्रीति बिष्ट, दीपा साह, शरद चन्द्र साह, शोभा जोशी, हेम चन्द्र जोशी,अल्मोडा जिला प्रभारी महेश शर्मा, सूरज वाणी, सरस्वती मटेला,दीवान सतवाल, देवेंद्र बिष्ट पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रोतैला, गोपाल चौहान, रोहित रौतेला, अमित बिष्ट, परितोष जोशी,सरस्वती रोडिया,जया जोशी ,नारायण दत्त पांडे, गोपाल शाह,महेश आर्या,लक्ष्मण सिंह , अख्तर हुसैन, अमन अंसारी, नवाज खान, शोभा जोशी, प्रकाश रावत, संजय दुर्गापाल, सुनील जोशी ,हीरा सिंह बिष्ट,प्रताप सत्याल, पंकज कार्की, मनोज जोशी ,मदन डांगी, कार्तिक शाह, मयंक बिष्ट, नितिन रावत, नवल बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बंगारी, मनोज बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य परितोष जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, पूरन सुप्याल , शिवराज नयाल, वैभव,पांडे, गौरव वर्मा, मनोज वर्मा, पंकज वर्मा,गिरीश धवन,राजेश पालनी, दिनेश जोशी,कमलेश बिष्ट अनिल कुमार, प्रकाश जोशी, अनिल चावला, देवेंद्र बिष्ट डिंपल, जीवन भंडारी शिकंदर पवार , बहादुर अधिकारी, हिमांशु मेहता, प्रदीप बिष्ट, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments