नए जिलों के लिए करना होगा इंतजार, ऐसा कहा हरीश रावत ने………. बोले अब कांग्रेस का कोई विधायक बीजेपी में नहीं जा रहा…..

खबर शेयर करें

रानीखेत: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2022 में कांग्रेस सरकार ही नए जिले बनाएगी। इसके लिए लोगों को कांग्रेस पार्टी का सत्ता में आने के लिए इंतजार करना होगा। यहां रानीखेत पहुंचे कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। अब कांग्रेस का कोई भी विधायक भाजपा में नहीं जा रहा है। कांग्रेस सरकार को पिछली बार नए जिलों पर काम करने का मौका नहीं मिला, लेकिन अबकी बार सत्ता में आने पर रानीखेत और पूर्व घोषित जिले ही नहीं बल्कि जरूरत के अनुसार नये जिले भी बनाए जाएंगे। रावत ने कहा कि 2022 में कांग्रेस बहुमत से विजयी होने जा रही है। लोग बीजेपी की नीतियों से बेहद अधिक परेसान हैं। इसलिए 2022 में कांग्रेस सत्ता में आएगी। इस मौके पर विधायक करन माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश- वनों की आग बुझने तक वन अ‌फसरों के अवकाश रद्द
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद