हरीश रावत ने चुनाव में खर्च की ये रकम….. प्रत्याशियों में रहे टॉप पर……

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल की लालकुआं विधानसभा सीट अबकी बार बेहद चर्चा में रही। वजह, इस बार यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत रहे। हरीश रावत के यहां से चुनाव मैदान में होने से मुकाबला भी रोचक होने की उम्मीद है। वहीं हरीश रावत चुनाव खर्च में भी सबसे आगे रहे। हरीश रावत की ओर निर्वाचन आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी तक 20 लाख 5216 खर्च किए। दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट रहे। उन्होंने 19 लाख 10,980 खर्च किए। सबसे कम खर्चा निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र पुरी किया। उन्होंने अपना चुनावी खर्च 22,760 रुपए दिखाया है।

ये है विवरण

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान समाप्त, पांच सीटों पर इतने फीसदी वोटिंग

प्रत्याशी नाम पार्टी खर्च
हरीश रावत कांग्रेस 20,05,216
मोहन सिंह बिष्ट बीजेपी 19,10,980
चंद्रशेखर पांडे आम आदमी पार्टी 6,88,489
बहादुर सिंह जंगी भाकपा (माले) 1,30,896
कुंदन सिंह मेहता निर्दलीय 7,99,130
मनोज पांडे सपा 64,280
नवीन चंद्र पंत निर्दलीय 40,203
पवन चौहान निर्दलीय 7,02,395
पृथ्वी पाल सिंह रावत बहुजन समाज पार्टी 2,31,455
राम सिंह रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया 1,25,819
संध्या डालाकोटी निर्दलीय 15,05,600
वीरेंद्र पुरी महाराज निर्दलीय 22,760
यशपाल आर्य निर्दलीय 1,38,600

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद