अल्मोड़ा से हेली सेवा: दिल्ली से पहुंची टीम, सफल रहा ट्रायल… अब ये है उम्मीद…… ये होगा किराया…

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा से हेली सेवा का संचालन जल्द ही शुरू होगा। शुक्रवार को दिल्ली से पहुंची डीजीसीए की टीम ने हेली सेवा का ट्रायल किया। हेलीपैड में सुविधा भी जांची। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अल्मोड़ा से देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए सेवा शुरू की जाएगी। बताया जाता है ट्रायल भी सफल रहा। एसडीएम गोपाल चौहान ने बताया कि
महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय, (डीजीसीए) दिल्ली से शुक्रवार को चार सदस्यीय टीम ने टाटिक हेलीपैड का जायजा लिया। हेलीकॉप्टर से लैंडिंग सहित अन्य उड़ान की अन्य जायजा भी लिया। उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू करने के लिए बीते 2 साल से कवायद की जा रही है। यदि अल्मोड़ा से हेली सेवा शुरू होती है तो देहरादून आने जाने के लिए लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। अफसरों ने बताया कि अल्मोड़ा से देहरादून का 2500 और अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ का 1500 किराया हो सकता है। अभी किराये को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम डिपो की अयोध्या-लखनऊ सेवा में लगा ब्रेक, ये बताई जा रही वजह
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद