यहां तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

खबर शेयर करें

रामनगर। यहां तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में तीनों युवक काफी दूर जा छिटके और बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। मृतक निजी बैंक में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार की देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि नए बाईपास पुल के पास बाइक पर सवार होकर जा रहे इंदिरा कॉलोनी रामनगर निवासी संजय कुमार बेदी (30) पुत्र आनंद बेदी, अमन पुत्र अशोक और कंचनपुर छोई निवासी अमित पुत्र गिरधारी सिंह को सामने से तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार तीनों युवक काफी दूर जा छिटके और बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें नजदीकि अस्पताल से हल्द्वानी के निजी अस्पताल लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: नशे में कार चला रही महिला को, पुलिस ने ऐसे पकड़ा, कार सीज

जहां उपचार के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दुर्गा सिटी सेंटर में एक निजी बैंक में काम करता था। वह रामनगर घर गया हुआ था। दुर्घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आईं थीं। इधर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में स्कॉर्पियो कार को कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। घायल व मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद