यहां दोस्तों के साथ झरने में नहा रहा युवक डूबा, तलाश में एसडीआरएफ ने चलाया अभियान

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने चाफी के निकटवर्ती परिताल गया युवक झरने में नहाने के दौरान अचानक डूब गया। इससे साथियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश में सर्च अभियान चला दिया। बहरहाल युवक का सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को हल्द्वानी एमबीपीजी डिग्री कॉलेज के पीछे दुर्गा सिटी सेंटर का रहने वाला चिन्मय जीना अपने छह दोस्तों के संग परिताल आया था। शाम को दोस्त का जन्मदिन मनाने के बाद सभी परिताल में नहाने लगे। इसी समय चिन्मय डूब गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ें 👉  हाईकोर्ट की बेंच ऋषिकेश स्थापित करने के आदेश से अधिवक्ताओं में फैला आक्रोश

मुक्तेश्वर के थाना अध्यक्ष ने बताया हल्द्वानी से छह युवक जन्मदिन मनाने भीमताल आए थे। परिताल में जाकर नहाने लगे तभी उनमें से एक युवक डूब गया। युवक की उम्र 18 साल बताई जा रही है। घटना देर शाम को होने के चलते सूचना देर से मिली। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच चुकी है। युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया है। लेकिन अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद