यहां दिनदहाड़े युवक पर झपटा गुलदार, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

 

सजग पहाड़ डेस्क

द्वाराहाट: यहां एक युवक पर गुलदार ने दिन दहाड़े हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
बिंता क्षेत्र के बैनाली ग्रामपंचायत के तोक बुढाईजर निवासी नंदन सिंह (28) सोमवार को अपने मवेशियों को लेकर पास के खेतों में गया हुआ था। करीब 12 बजे झाड़ियों में घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला बोल दिया।
मवेशियों को हांकने के लिए हाथ में मौजूद छड़ी युवक का सहारा बनी। वह भी गुलदार से भिड़ गया। इस दौरान उसके हाथ, पैर व छाती को लहलुहान कर गुलदार खेतों से होकर दूर जंगल की ओर चला गया। उसे बाद में गांव कर लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य चंदन बिष्ट ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि पर बोले सीएम- अधिकारियों को बांटी जाए प्रभागों की जिम्मेदारी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद