आदि कैलाश यात्रा को लेकर ये है अपडेट….

खबर शेयर करें

नैनीताल: पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों से होकर जाने वाली आदि कैलाश यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस यात्रियों की ठीकठाक संख्या को देखते हुए यात्रा 31 मई से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से ये जानकारी दी गई। बताया गया कि आदि कैलाश यात्रा के लिए 24 जून तक की बुकिंग फुल हो चुकी हैं। 450 से अधिक श्रद्वालु अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एमडी बताया कि इस बार यात्रा में दो हजार से अधिक से यात्रियों को भेजने का संकल्प लिया गया है। पहले दिन यात्रा काठगोदाम से पिथौरागढ़ जायेगी। दूसरे दिन ओगला होते हुए धारचूला में रहेगी। तीसरे दिन धारचूला से गुंजी, मालपा होते हुए गुंजी में विश्राम करेगी। चौथे दिन गुंजी आदि कैलास, नाबी, कुटी जौलीकांग, दर्शन आदि कैलाश, पार्वती सरोवर, पार्वती मुकुट दर्शन। अगले दिन आदि कैलाश दर्शन एवं पार्वती सरोवर, पार्वती मुकुट दर्शन, काली नदी उदगम स्थल, ओम पर्वत दर्शन होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर- गलत जानकारी देने पर एमडीडीए के सुपरवाइजर को किया सस्पेंड
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद