उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

खबर शेयर करें

देहरादून। विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज (बृहस्पतिवार) पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी। 31 अक्तूबर तक पर्यटक यहां आ सकते हैं। इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। हालांकि इस बार घाटी के पैदल रास्ते पर दो जगह पर भारी हिमखंड पसरे हैं। 87.50 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी हर साल पर्यटकों के लिए एक जून से खोल दी जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। देश-विदेश से पर्यटक आकर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता और करीब 600 प्रजाति के फूलों का दीदार करते हैं। यहां मुख्य रूप से ब्रह्मकमल, फेनकमल, ब्लूपॉपी, मारीसियस, मैरीगोल्ड, गोल्डन रॉड, जैस्मिन, रोवन, हेलमेट प्लावर, गोल्डन लीली सहित कई फूल खिलते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौरीकुंड में हादसा.... ‌होटल में फटा गैस सिलेंडर, कई दुकानों में लगी आग
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद