Subscribe our YouTube Channel

कुमाऊं: यहां युवक की गला रेतकर हत्या……. जांच में जुटी पुलिस

Breaking News - Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के खटीमा स्थित सुरई रेंज के जंगल में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी बाइक को साइफन नहर में फेंक दिया। मृतक के भाई ने गांव के एक युवक हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सुरई रेंज के जंगल में साइफन के पास सोमवार को एक युवक का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह भंडारी, कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई देवेंद्र गौरव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव की शिनाख्त जमौर गांव निवासी 30 वर्षीय मो.आरिफ पुत्र अब्दुल करीम के रूप में हुई। उसका गला रेतकर हत्या की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  भूकंप से दो लोगों की मौत, छह घायल

इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर आ पहुंचे। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था। परिवार में उसके दो भाई हैं। दूसरा भाई भी राजमिस्त्री का काम करता है। जबकि सबसे छोटा भाई वन विभाग में तैनात है। इस मामले में मृतक के छोटे भाई राशिद ने गांव के एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments