Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड…. मौसम को लेकर ये आया नया अपडेट

खबर शेयर करें

देहरादून न्यूज़। राज्य में एक बार मौसम को लेकर नया अपडेट आया है।
राज्य में अगले 48 घंटे यानी आज और कल मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इसको लेकर ऑरेंज तथा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आज गुरुवार 20 अप्रैल को भी राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य के जनपदों में कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने समेत 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

21 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रह सकता है। इसके बाद तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री से बढ़ते बढ़ते 33 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसी तरह इस दौरान न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री के बीच रहेगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments