अल्मोड़ा में होनहार छात्रों का सम्मान, इसलिए किया गया सम्मानित

खबर शेयर करें

Almora: हाईस्कूल, इन्टर बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र -छात्राओं को पूर्व उपाध्यक्ष एनआरएचएम बिट्टू कर्नाटक ने किया सम्मानित। बहुउद्देशीय भवन लोअर माल रोड कर्नाटक खोला अल्मोडा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यहां 500 से अधिक छात्र छात्राओं,अध्यापक/अध्यापिकाओं तथा अभिभावकों द्वारा प्रतिभाग किया। इस मौके पर कर्नाटक ने कहा कि यह सम्मान कार्यक्रम छात्र/छात्राओं को प्रेरित करने तथा पढाई के प्रति उनका मनोबल बढाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है । उन्होंने कहा कि कोरोना काल में विद्यालयों के बन्द होने के कारण पढाई अत्यन्त बाधित हुई। छात्रों ने यह कठिन समय अत्यन्त तनाव में व्यतीत किया। इसके बाद भी इन होनहार नौनिहालों ने आनलाइन माध्यम या अन्य सम्भव माध्यम से अपनी पढाई जारी रखी और एक श्रेष्ठ मुकाम हासिल किया। यह अत्यन्त प्रशंसा के योग्य है। कर्नाटक ने अपने संवाद में सभी छात्रों को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर हर्षिता तिवारी नगर अध्यक्ष सेवादल,मनीष तिवारी जिलाध्यक्ष सेवादल,गौरव अवस्थी नगर अध्यक्ष सेवादल,रश्मि काण्डपाल नगर उपाध्यक्ष सेवादल,किरन कोरंगा,दिव्या पाटनी, देवेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,डा.करन कर्नाटक,हेम चन्द्र जोशी,दयाकिशन जोशी,भुवन चन्द्र कर्नाटक, देवेन्द्र प्रसाद पाण्डे,लीलाधर काण्डपाल,बृजेश पाण्डे,एन.सी.जोशी,प्रकाश मेहता,भुबन चन्द्र पाण्डे,अजय बिष्ट,अनिल जोशी, देवेन्द्र जनौटी,बिशाल उप्रेती,राहुल कर्नाटक,गोकुल कोरंगा,रवीन्द्र कोरंगा,कपिल नयाल,निखिल तिवारी,ललित बिष्ट,कृष्णा पाटनी,रोहन बिष्ट,आयुष मेहता,पंकज बाफिला,रोहित सिंह आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद