अल्मोड़ा…. शिक्षक सोनू उप्रेती का सम्मान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। राजकीय भाषा हिन्दी में काव्य व साहित्य सृजन और हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में अपना विशिष्ट योगदान देने के लिए राजकीय प्राथमिक स्कूल मनान की शिक्षक सोनू उप्रेती “सांची” को बुलंदी साहित्यिक संस्था उत्तराखण्ड की ओर से देवनागरी सम्मान दिया गया। विभिन्न पत्रपत्रिकाओं में कविता,कहानी लेख प्रकाशित होते रहते हैं। और आकाशवाणी से भी उनकी रचनाओं का प्रसारण होता है। बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2021 व 2022 में विश्व का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित कराने वाली संस्था है और इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज रिकॉर्ड है। संस्था के संस्थापक बादल बाजपुरी और संरक्षक पंकज शर्मा हैं।वर्तमान में सोनू उप्रेती राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनान में प्रधानाध्यापिका पद पर कार्यरत हैं। उन्हें देवनागरी सम्मान मिलने पर अल्मोड़ा जनपद के कवि मित्रों,शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उनको बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पति की निर्मम हत्या के बाद पुलिस चौकी पहुंची पत्नी, ये है मामला
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद