अल्मोड़ा में होनहार छात्रों का सम्मान, डीएम ने छात्रों से कही ये बात…………

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। नगर के विद्यालयों में हाईस्कूल इण्टरमीडिएट परीक्षा 2020-21 में विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को नगरपालिका अल्मोड़ा ने आज नगर पालिका सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया। डीएम वंदना सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द के अलावा समस्त सभासदों ने मेधावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। नगर के ख्याति प्राप्त शिक्षाविद् उमेश चन्द्र पाण्डे प्रधानाचार्य राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौधार कपिल नयाल प्रवक्ता जीआईसी हवालबाग व प्रवक्ता प्रभाकर जोशी द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर के विद्यालयों से वर्ष 2020 में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 17 छात्र-छात्राओं एवं इण्टरमीडिएट में वर्ष 2020 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 16 छात्र-छात्राओं तथा वर्ष 2021 में हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 20 छात्र-छात्राओं व इण्टरमीडिएट के 19 छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही एडम्स इण्टर कालेज की छात्रा हर्षिता तिवारी को भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

ये कहा डीएम
डीएम वन्दना सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जीवन में कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। कहा कि छात्र-छात्राए कठोर परिश्रम कर कोई भी ऊॅचा मुकाम हासिल कर सकते है। इस दौरान छात्र-छात्राओं से उन्होंने संवाद भी किया। उनके रोचक प्रश्नों का भी उत्तर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

नगर पालिका अध्यक्ष ने ये कहा

अध्यक्ष नगरपालिका प्रकाश चन्द्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मेहनत, लगन के साथ अपने भविष्य को संवारने हेतु उन्हें प्रोत्साहित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

 

इस अवसर पर सभासद मनोज जोशी, तरन्नुम बी, सौरभ वर्मा, अमित शाह, दीप्ति सोनकर, हेम चन्द्र तिवारी, सचिन आर्या, राजेन्द्र तिवारी, आशा रावत, अर्जुन बिष्ट, दीपक वर्मा, अधिशासी अधिकारी श्याम सुन्दर प्रसाद, सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, भूपेन्द्र जोशी, राजपाल पवॉर, दीपक, राजू पाण्डे, केएन पाण्डे, मनोज कर्नाटक, मुकेश भंडारी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद