आपदा से कुमाऊं में इतने करोड़ का हुआ नुकसान…..…….

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल में आपदा से बेहद अधिक नुकसान हुआ। 61 लोगों की जान चली गई। 5 लोग अब भी लापता हैं। यह जानकारी कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार ने दी। उन्होंने ने कहा कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 सेना के हेलीकॉप्टर सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ 1500 पुलिस के जवान सहित पूरा सरकारी तंत्र लगा हुआ है। सेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा ट्रैकिंग रूट पर गए पर्यटकों को भी खोजने का कार्य किया जा रहा है। अब हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी से जरूरी रसद सामग्री भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा से मंडल सरकारी संपत्ति को दो हजार करोड़ के नुकसान का आंकलन है। अब तक आपदा में 36 घायलों का किया गया है रेस्क्यू। जबकि एयर फोर्स के 7 और 1 निजी हेलीकॉप्टर राहत कार्य में लगाए गए हैं। मोटर मार्ग से 8315 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बिजली, पेयजल और संचार सेवाएं भी कई जगह हुई ध्वस्त हुई थी। उनको ठीक कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी मंडी में कुमाऊँ का खाद्यान्न सेंटर बनाया गया। कुमाऊँ मंडल में दो राष्ट्रीय राजमार्ग अब भी बंद हैं। आपदा से 12 पुलों को हुआ भारी नुकसान हुआ है। आयुक्त ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों 10 करोड़ की राशि भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक- अनियंत्रित होकर खाई में समाई कार, पांच की मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद