Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: पति समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार, पत्नी निर्दलीय चुनाव मैदान में…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले की 6 विधानसभा सीटों में इस बार मुकाबला बेहद रोचक होने की उम्मीद है। इन सबके बीच सोमेश्वर विधानसभा सीट काफी चर्चा में आ गई है। इस सीट पर पहले कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की वजह से सबकी निगाह लगी थी। अब यह सीट पति पत्नी की वजहों से चर्चा में है। यहां पर पति पत्नी दोनों चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों ने नामांकन भी करा लिया है। पति समाजवादी पार्टी से उम्मीदवार है तो पत्नी ने निर्दलीय नामांकन आज कराया है। दोनों जीत के प्रति आश्वस्त भी हैं।

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर विधानसभा सीट (आरक्षित) है। यहां पर बीजेपी की ओर से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या प्रत्याशी हैं। जबकि कांग्रेस की ओर से राजेन्द्र बाराकोटी प्रत्याशी हैं। अब यहां पर पति-पत्नी ने भी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है।

इस बार बले गांव निवासी बलवंत आर्य को समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। उन्होंने अपना नामांकन बीते गुरुवार को किया। शुक्रवार को उनकी पत्नी पत्नी मधुबाला आर्य भी अल्मोड़ा जिला मुख्यालय में नामांकन कराने पहुँच गई। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। इसके बाद दोनों ने अपना प्रचार शुरू कर दिया। दोनों पति पत्नी काफी चर्चा में है। मधुबाला ने इस बार सोमेश्वर सीट से भाजपा की ओर से दावेदारी की थी। लेकिन भाजपा ने मंत्री रेखा आर्या को प्रत्याशी बनाया। जिसके बाद मधुबाला ने आज जिला मुख्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन कराया।

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बलवंत आर्य ने बताया कि वह 26 साल से बीजेपी में सक्रिय थे। उनकी बीजेपी ने उपेक्षा की इसलिए वह बीजेपी छोड़ समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। वह पिछले पांच साल से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। जबकि मधुबाला ने कहा कि उन्होंने इस बार बीजेपी से दावेदारी की थी। उनको टिकट नहीं दिया गया। इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। यह उनका निजी फैसला है।

उन्होंने बताया कि दोनों पति पत्नी चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए अपनी अलग से रणनीति बना रहे हैं। प्रचार में भी अलग अलग क्षेत्रों में जा रहे हैं। शाम को घर में एक साथ रहकर भोजन करते हैं। बलवंत ने 10वी तक पढ़ाई की है। मधुबाला ने स्नातक तक पढ़ाई की है। मधुबाला अभी ताकुला क्षेत्र से जिला सहकारी बैंक की निदशक भी हैं। अल्मोड़ा के बीजेपी जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि जब पर्यवेक्षक क्षेत्र में थे। उस वक़्त सोमेश्वर विधानसभा सीट से किसी ने दावेदारी नहीं की थी। सोमेश्वर विधानसभा सीट से सिर्फ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ही दावेदार थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments