अंधड़ के बीच टिन गिरने से झोपड़ी क्षतिग्रस्त, तीन लोग हुए घायल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तेज अंधड़ और बारिश के बीच हल्द्वानी के बनभूलपुरा में एक झोपड़ी में टिन गिरने से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई है।

आंधी-तूफान के बीच यहां इंदिरा नगर निवासी साजिद अली की छत की टिन शब्बीर खान पुत्र फिदा हुसैन निवासी इंदिरा नगर बरसाती बनभूलपुरा की झोपड़ी पर गिर गई। इस सूचना के बाद नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह भी मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि टिन गिरने से तीन लोगों को हल्की चोट आई है, जिनको सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया गया है। जबकि घर क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसमें आवश्यक कार्रवाई हेतु पटवारी को मौके पर कार्रवाई के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिकप में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, चालक की गई जान

इस हादसे में शबीना पत्नी शब्बीर खान उम्र 36, अलशिफा पुत्री शब्बीर खान उम्र 15 वर्ष, शबनूर पुत्री शब्बीर खान उम्र 7 वर्ष घायल हुए। जिन्हें 108 के माध्यम से डॉ सुशीला तिवारी हल्द्वानी भिजवाया गया। वहीं इस बीच काठगोदाम में नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग में रोडवेज की दीवार और पेड़ मार्ग में गिर गये। ‌जिसमें एक दुकानदार अंदर फंस गया। जिसे रोडवेज कर्मियों ने निकाला। इतना ही नहीं नैनीताल रोड में जाम लग गया। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद