अल्मोड़ा ब्रेकिंग…..आईएएस वंदना सिंह ने लिया डीएम का चार्ज

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा:  जिले की नव नियुक्त जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर किया। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी वन्दना सिंह इससे पूर्व पिथौरागढ में मुख्य विकास अधिकारी व रूद्रप्रयाग में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं। जिलाधिकारी बनने से पूर्व वह शासन में अपर सचिव ग्राम्य विकास, ग्राम्य विकास आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता के पद पर रहीं।
कलक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद कोषागार पंहुचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होने कोषागार का गहनता से निरीक्षण, डबललाॅक, सिंगल लाॅक, सीसीएल, डीसीएल आदि का निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया। पटल सहायकों से जानकारी ली। उन्होंने कलक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उनके पास कम से कम फाइलें लम्बित रहे इसका विशेष ध्यान रखें। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी सी छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, वैयक्तिक सहायक हरेश उपाध्याय व कलैक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद