अल्मोड़ा: यातायात नियम तोड़े तो हो सकता है 2500 तक का चालान… नियम तोड़ने वालों पर है पुलिस की नजर, पढ़े खबर…….

खबर शेयर करें
अल्मोड़ा के लोधिया बैरियर में महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने यातायात नियम तोड़ने पर चालान किये

Almora: यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्ती शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय में पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। आज भी अभियान चलाया। पुलिस ने बताया कि बिना हेलमेट के 1 हजार, लाइसेंस नहीं होने पर 2500, कार के सीसे में काली पन्नी होने पर 500 का चालान किया जा रहा है। जबकि गाड़ी के कागज न होने पर सीज और गाड़ी चलाते समय मोबाइल में बात करने पर डीएल कैंसल करने की कार्रवाई की जा रही है। इधर आज महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने लोधिया बैरियर में वाहनों की चैकिंग की। यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान किये। उन्होंने सभी लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  यहां तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद