शर्मनाक: उत्तराखंड में बेटी से रेप के आरोप में इंडियन एयरफोर्स का कर्मचारी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून। राज्य के देहरादून में 17 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने 42 साल के पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में अभी वायुसेना में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामला रायपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पत्नी ने बताया की उसका पति दिल्ली में एयरफोर्स में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। कुछ दिन पहले वह अवकाश में घर आया था। बीते सोमवार सुबह 6 बजे आरोपी ने घर के एक कमरे में अपनी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। बेटी ने ये बात अपनी माँ को बताई। इस पर आरोपी घर से फरार हो गया। मां ने मामले की जानकारी रायपुर थाने में दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। सीओ रायपुर अभिनय चौधरी ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी 42 वर्षीय व्यक्ति को घटना के कुछ घंटे बाद सोडा सरोली इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि से हो रही भारी क्षति, नियंत्रण के लिए अब हेलीकॉप्टर की मदद
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद