पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा पर निकले Indian commentator चारू शर्मा ,आधे रास्ते से लौटे…….पहाड़ के लोगों के बारे में कही ये बात……….

खबर शेयर करें

अपने दो बेटों के साथ यात्रा 17 अक्टूबर को निकले थे पिंडारी की यात्रा पर

बागेश्वर: भारतीय कमेंटेटर चारु शर्मा उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा में फस गए। मौसम के अलर्ट के बाद बाद वापस लौट आये। उन्होंने बताया कि वह जब 1974 में राजस्थान से पढ़ाई कर रहे थे। उस वक़्त भी पिंडारी ग्लेशियर की यात्रा के लिए आये थे। उस वक़्त भी वह यात्रा पूरी नही कर पाए। इस बार भी अपने बेटे देवेस्वर और धुव्र शर्मा के साथ यात्रा पर आए। इस बार भी यात्रा पूरी नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि जब उनको उत्तराखंड में हाई अलर्ट की जानकारी मिली तो वह खाती गांव में रुक गए। यहां पर लोकल लोगों ने उनका बहुत आदर सत्कार दिया। स्वादिस्ट खाना खिलाया। उन्होंने बताया कि 17,18,19 लगातार बारिश के कारण खाती गांव से बाहर नहीं निकल सके। 20 अक्टूबर को उन्होंने लोकल में एक ट्रैक किया। 21 को सुंदरढुंगा घाटी में जतोली के ट्रैक पर गए। 20 को धाकुरी के लिए गए। वहां पीडब्ल्यूडी की झोपड़ी में रुके। 23 को सुबह, धाकुरी टॉप और रात को अपने घर पहुँच गए। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा के दौरान लोकल गाइड प्रकाश दानू और उनके मित्र सुमित गोयल ने उनकी काफी मदद की। कपकोट की तहसीलदार ने भी उनकी काफी मदद की। बताया जब उनको पता लगा कि कुछ लोग की मौत हो गई। इसका उनको बेहद दुख हुआ। उन्होंने कहा कि उनको पहाड़ के लोगों का आदर सत्कार और व्यवहार काफी अच्छा लगा।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली के बाद अब अहमदाबाद के स्कूलों में बम लगाने की धमकी, भेजा गया ई-मेल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद