Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा महिला थाने में ऐसे मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस, महिलाओं को दी ये महत्वपूर्ण जानकारी……

खबर शेयर करें
अल्मोड़ा महिला थाने में आयोजित कार्यक्रम में महिला अस्पताल की सीएमएस का स्वागत करती सीओ ओसीन जोशी

अल्मोड़ा न्यूज: अल्मोड़ा महिला थाने में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। यहां पर उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस परिवार की महिलाओं और पुलिस कर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। उद्घाटन पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओसीन जोशी ने किया। मुख्य अतिथि के तौर पर महिला अस्पताल की सीएमएस डा. प्रीति पंत और डा. हेमलता रही। सीओ ने दोनों का स्वागत किया।

अल्मोड़ा महिला थाने में कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं

इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक ओसीन जोशी ने महिलाओ को जागरूक करते हुए बताया कि आजकल महिलाएं पुरुषों से कम नही है। महिलाओं को समानता का अधिकार है। आजकल सभी को अपनी बेटियों को शिक्षा देनी चाहिये ताकि उनसे एक नये शिक्षित समाज का निर्माण हो सके। हमें भी एक जागरुक नागरिक के रूप में अशिक्षित समाज के लोगों को समझाना चाहिये कि वह भी अपनी बच्चियों को शिक्षित करें। परिवार की देखरेख के साथ साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे।

अल्मोड़ा महिला थाने में सीओ का स्वागत करती महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल

डा. प्रीति पंत, डा. हेमलता ने महिलाओ में होने वाले कैंसर ( सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर, ओवेरी कैंसर आदि) उनके प्रकार के बारे में जानकारी दी।


थाने में महिलाओ के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल ने सभी का आभार जताया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments