कलयुगी भाभी ने ननद को दिया नशीला पदार्थ, पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

खबर शेयर करें

उत्तराखंड में ‌रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां राजधानी दून में एक भाभी ने 17 वर्षीय ननद को पेय में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुराचार करवा दिया। यह मामला पुलिस के पुलिस के पास पहुंचा तो वह दंग रह गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला शुरू कर दिया है। जबकि, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग लड़की के पिता ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 26 मार्च की रात वह पत्नी के पास अस्पताल में चले गए। आरोप है कि इस दौरान उनके बेटे की पत्नी ने 17 वर्षीय बेटी को शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। वह बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  भगवान श्री रुद्रनाथ की डोली चतुर्थ केदार के लिए रवाना, 18 मई को खुलेंगे कपाट

आरोप है कि इस दौरान बहू ने पड़ोस में रहने वाले युवक को बुलाया। उसने बेहोश किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी बहू ने प्राइवेट पलों का वीडियो बना लिया। इसके बाद दुष्कर्म का आरोपी और पीड़िता की भाभी किसी को न बताने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल करने लगे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद