Subscribe our YouTube Channel

उत्तराखंड…….तीन बच्चों, पत्नी और मां की हत्या कर दी, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

देहरादून के रानीपोखरी के नागाघेर गांव में सामूहिक हत्याकांड हुआ है। यहां एक शख्स ने परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी है। इस वहशी शख्स ने अपने तीन बच्चों, पत्नी और मां की हत्या की है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये शख्स यूपी के बांदा का रहने वाला है। हत्यारा कितना क्रूर रहा होगा इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने अपने तीन मासूम बच्चों को भी नहीं बख्शा। उनकी भी हत्या कर दी। पांच लोगों की हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। गांव में मातम का माहौल है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि इस शख्स ने क्यों इतने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घर और आंगन खून से लथपथ है। वहां का मंजर देखकर हर कोई सिहर जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…..भूकंप के झटकों से दहशत में आये लोग

ऐसे बची एक बच्ची की जान


इस शख्स के चार बच्चे थे, तीन बच्चों की इसने हत्या कर दी। एक बच्ची की जान बच गई। ये बच्ची अपनी बुआ के पास गई थी। बताया जा रहा है कि पांच लोगों की हत्या को अंजाम देने वाले शख्स का नाम महेश है। महेश उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अररिया इलाके का रहने वाला है। अभी ये शख्स रानीपोखरी के शांतिनगर में रह रहा था। रानीपोखरी एसओ शिशुपाल राणा ने आरोपी महेश को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। महेश तिवारी ने अपने परिवार के जिन लोगों की हत्या की है, उनमें उसकी 9 साल की बेटी अन्नपूर्णा, 11 साल की सुवर्णा, 15 साल की अपर्णा हैं। पत्नी नीतू 38 साल की थी। महेश तिवारी की मां बीतल देवी की उम्र 70 साल थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments