अल्मोड़ा: कीर्ति चटर्जी महिला विंग की जिलाध्यक्ष बनी

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की जिला कार्यकारिणी की बैठक राइका अल्मोड़ा के प्रांगण में हुई। इस मौके पर सर्वसम्मति से कीर्ति चटर्जी को महिला विंग का जिलाध्यक्ष एवं शांति जुयाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। दीपक पाण्डेय को जिला आईटी सैल प्रभारी, दीपक बिष्ट को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्मिकों की मेहनत की कमाई को सरकार शेयर बाजार के माध्यम से निजी हाथों को सौंप रही है। जिससे उनका भविष्य संकट में है। उन्होंने कहा कि उघोगपतियों का कर्ज माफ करते समय सरकारों को अर्थव्यवस्था की चिंता नहीं होती लेकिन कार्मिकों को पुरानी पेंशन देने पर सरकार अर्थव्यवस्था बिगड़ जाने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ देती है। उन्होंने कहा कि कार्मिक अब अपनी मांगों को लेकर जागरूक हो गये हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल में पी दवा और बिगड़ने लगी बच्चों की हालत, परिजनों में मच गया हड़कंप

और अब पुरानी पेंशन लेकर ही दम लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने की संचालन जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने किया। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कबाड़ के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखें की क्षति


बैठक में प्रांतीय कोर कमेटी से धीरेन्द्र पाठक, जिला संयोजक डा.मनोज जोशी, जिला महिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी जोशी,जिला मीडिया प्रभारी नितेश काण्डपाल, धौलादेवी भैसियाछाना ब्लाक संयोजक राजू महरा, उत्तरांचल प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, मनीषा भट्ट, हरिवंश बिष्ट, मोहन जोशी, कैलाश जोशी, संजय जोशी, दीपशिखा मेलकानी, अजरा परवीन, मीना गिरी, ज्योती राणा, कीर्ति चटर्जी, किरन पाटनी, सुनीता जोशी, हेमा पांडे, कल्पना जोशी, निर्मला रावत, नमिता जोशी, पवन मुस्यूनी, महताब अंसारी, गिरीजा भूषण जोशी, गोपाल सिंह, सुमन पांडे, कृष्णा पांडे, तपन कुमार तिवारी, हेमा चम्याल, नेहा नेगी, अनिल कांडपाल, गिरीश मठपाल, धीरज जोशी, कविन्द्र उप्रेती, शान्ति देवी, मथुरा दत्त, नन्दाबल्लभ मैनाली, केवल प्रसाद, दीपक पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद